{"_id":"59ee2e724f1c1b6a678b7424","slug":"41508781682-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुस्कर देव मंदिर की धर्मशाला, पेयजल योजना, सुरक्षा दीवार ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुस्कर देव मंदिर की धर्मशाला, पेयजल योजना, सुरक्षा दीवार ध्वस्त
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बरसात में आई दैवी आपदा से खोलियागांव के हुष्कर देव मंदिर की धर्मशाला, मंदिर प्रांगण, सुरक्षा दीवार और मंदिर के लिए बनाई गई पेयजल योजना भी ध्वस्त हुई है। सोमवार को जब क्षेत्र के लोग वार्षिक भोग के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर के हालत को देखकर वह दंग रह गए। लोगों के अनुसार बरसात के दौरान मंदिर में यह नुकसान हुआ है। उन्होंने विधायक विशन सिंह चुफाल से धन स्वीकृत कर मंदिर का सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
हुस्कर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह पाल, मंदिर के पुजारी मोहन ओझा ने बताया कि क्षेत्र के लोग सामूहिक अशुद्धि के कारण लंबे समय से हुस्कर देवता को वार्षिक भोग नहीं चढ़ा पाए थे। क्षेत्र में सुख शांति होने के बाद जब गांव के लोग सोमवार को हुस्कर देव मंदिर में वार्षिक भोग के लिए पहुंचे तो उन्होंने मंदिर परिसर को जीर्णशीर्ण देखा। मंदिर की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई थी। सुरक्षा दीवार ढही हुई थी। उन्होंने बताया बरसात में आई दैवी आपदा के कारण धर्मशाला, पेयजल योजना आदि के ध्वस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नौ महीने पहले ही विधायक निधि से मंदिर का सुंदरीकरण किया गया था लेकिन मंदिर के सुंदरीकरण का काम सही ढंग से नहीं किया गया। जिसके कारण मंदिर में आने वाले भक्तों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए समिति के अध्यक्ष, मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों ने विधायक विशन सिंह चुफाल से धन स्वीकृत कराने की मांग की है।
फोटो 23 पीटीएच 04 पी