फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भालू की डर से सांड और गाय चट्टान से गिरे

भालू की डर से सांड और गाय चट्टान से गिरे

Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
भालू की डर से सांड और गाय चट्टान से गिरे
नाचनी (पिथौरागढ़)। बिर्थी ग्राम पंचायत के लेटावा गांव निवासी भवान सिंह दानू के घर के पास बने चारागाह में शुक्रवार को दो भालू घुस आए। भालुओं के पीछा करने से भवान सिंह दानू का एक सांड और दुधारू गाय की चट्टान से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


भालुओं ने भवान सिंह दानू के भेड़ों के झुंड पर भी हमला कर दिया। भालुओं के भेड़ों के झुंड में घुसने से भेड़ तितर-बितर हो गई, जिस कारण भवान सिंह के 5 भेड़ लापता हो गए हैं। भालुओं ने भवान सिंह का भी पीछा किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी लेकुना ग्राम पंचायत के धन सिंह के बैल को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। बैल के मरने से धन सिंह के सामने खेतों की जुताई का संकट पैदा हो गया है। वन विभाग के वन बीट अधिकारी रमेश लोधियाल ने कहा कि लेकुना निवासी धन सिंह को मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है, शीघ्र ही उन्हें मुआवजे की धनराशि दे दी जाएगी। लेटावा निवासी भवान सिंह के यहां हुई घटना की भी जांच कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सर्दी बढ़ने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों से भालू, तेंदुआ जैसे हिंसक जानवर गांवों का रुख करने लगे हैं। जंगली जानवरों के आबादी की ओर आने से जानवरों और इंसानों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed