{"_id":"59b969574f1c1b8e688b4594","slug":"41505323351-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समृद्धि, स्वच्छता पखवाड़े के संबंध में दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समृद्धि, स्वच्छता पखवाड़े के संबंध में दिया प्रशिक्षण
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 1 से 15 अक्तूबर तक जिले की सभी 690 ग्राम पंचायतों में होने वाले ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के संबंध में नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने पखवाड़े के आयोजन के लिए विभागीय स्तर पर की गई तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। डीएम ने पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 1 अक्तूबर को स्वच्छता श्रमदान दिवस के रूप में मनाते हुए ग्रामीण स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्तूबर गांधी जयंती पर सुबह प्रभातफेरी निकालकर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। विकास के साथ ही आगामी वित्तीय 2018-19 की जिला योजनाओं के प्रस्तावों को ग्राम स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा।
3 से 15 अक्तूबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर सभी पेयजल टैंकों, स्रोतों की सफाई, क्लोरिनेशन, पेंशनभोगियों के पेंशन प्रकरणों का सत्यापन, चिकित्सा शिविरों का आयोजन, यूथ रजिस्टर में कौशल विकास की मांग का अंकन, बेटी बचाओ जागरूकता अभियान, प्रत्येक विद्यालयों में रोशनी के लिए एलईडी बल्बों का संयोजन, लाभार्थियों को फसल बीमा का लाभ देने, वित्तीय समावेशन, होम स्टे योजना, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का सत्यापन, भूमिहीनों को पट्टा आवंटन, फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि पखवाड़े को उत्सव के रूप में मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े के लिए जिले की 64 न्याय पंचायतों में 64 नोडल अधिकारी बनाए गए।