{"_id":"597f6f7d4f1c1bc90b8b457b","slug":"41501523837-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के लिए लगाया विधिक साक्षरता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के लिए लगाया विधिक साक्षरता शिविर
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील विधिक साक्षरता समिति की ओर से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी और सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी गई। बार संघ कार्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन ने कहा कि बुजुर्ग हर परिवार की शान होते हैं। कहा कि भारतीय दंड संहिता में बुजुर्गों को परेशान करने वालों को सजा का प्रावधान है। बार संघ के अध्यक्ष आरएस चौहान ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। अधिवक्ता केएस बिष्ट ने कानून में बुजुर्गों को प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह मेहता, दमयंती पांगती ने सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों की मदद के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति करने की बात कही। इस मौके पर संजय पंत, दीवान सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष जीएस सांमत, पीएलबी द्रोपदी कफलिया, महेश चंद्र पंत, मंजू चौहान, धन सिंह कफलिया आदि ने विचार रखे।