फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क और पेयजल को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

सड़क और पेयजल को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क और पेयजल को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
मदकोट (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील कार्यालय के सामने मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया और राजस्व निरीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि यदि सड़क और पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवाओं ने कहा कि डोलमा बैंड से गैला तक बंद पड़ी सड़क को तत्काल खोला जाए। यह सड़क मलबा आने से बंद है। पत्थरकोट गांव की पेयजल लाइन लंबे समय से ध्वस्त पड़ी है। गांव के लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल योजना निर्माण में बरती गई धांधली की जांच की मांग की। कहा कि विद्युत लाइन बिछाने में लापरवाही की गई है। कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन तक झूल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र को गांव से हटकर खोला गया है, उसमें छोटे बच्चे नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत गांव में किए गए सभी कामों की जांच की जाए और यह बताया जाए कि मनरेगा में कितनी राशि मंजूर हुई थी। सिंचाई नहर के निर्माण में गांव के लोगों की कोई राय नहीं ली गई। इस कारण यह काम मनमाने ढंग से किए जा रहे हैं। जिन परिवारों के शौचालय नहीं बन पाए हैं उनके लिए धनराशि मंजूर की जाए। सिर्फ कागजों में जिले को पूर्ण शौचालय वाला घोषित न किया जाए। प्रदर्शन में बहादुर सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र मेहता, गौरव सिंह, गणेश सिंह, मनोहर सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल हुए। राजस्व निरीक्षक धन गिरी ने कहा कि वह ज्ञापन को जिलाधिकारी के पास भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed