फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 thousand withdrawn from old man's ATM card

Pithoragarh News: बुजुर्ग के एटीएम कार्ड से निकाल लिए 40 हजार

Wed, 07 Feb 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
40 thousand withdrawn from old man's ATM card
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में मदद करने के नाम पर एक युवक ने बुजुर्ग पूर्व सैनिक के एटीएम कार्ड से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सनगाड़ बागेश्वर निवासी पूर्व सैनिक प्रवीण सिंह का खाता एसबीआई बेड़ीनाग में है। हर माह की तरह पेंशन लेने के लिए मंगलवार को एसबीआई में आए थे। जब वह एटीएम से रुपये नहीं निकले तो वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने की बात कही। पूर्व सैनिक ने अपना एटीएम कार्ड युवक को दिया और पिनकोड भी बताया। इसके बाद युवक ने पूर्व सैनिक से बाहर खड़ा होने को कहा। कुछ देर बाद युवक ने एटीएम ब्लाक होने की बात कहकर पूर्व सैनिक को एटीएम कार्ड लौटाया और बुधवार को आने को कहा। इसके बाद बुजुर्ग घर चले गए। बुधवार सुबह उन्होंने बैंक पहुंचकर कर्मियों को एटीएम कार्ड के काम नहीं करने की जानकारी दी। जब बैंक में एटीएम और खाता देखा गया तो 6 फरवरी को 40 हजार रुपये निकालने का पता चला। थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बेड़ीनाग क्षेत्र में एटीएम कार्ड से ठगी का यह पहला मामला है। संवाद
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed