फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 people donated blood in Munsiyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी में 40 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 09 Jun 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
40 people donated blood in Munsiyari
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन, स्वास्थ्य विभाग और जोहार शौका केंद्रीय समिति ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती, आईटीबीपी कमांडेंट डॉ. विजय पॉल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 40 लोगों की ओर से रक्तदान किया गया। इसमें मल्ला दुम्मर, मदकोट, धुनामानी के 20 से 58 वर्ष तक के युवाओं, महिलाओं और आईटीबीपी जवानों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। जिला अस्पताल और जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नेबुलाइजर, बीपी उपकरण प्रदान किए गए। वहां डॉ. नारायण सिंह पांगती, डॉ. जनार्दन पांगती, नरेंद्र जंगपांगी, कैलाश धर्मशक्तू, डॉ. गौरव कुमार, तल्ला घोरपट्टा के सभासद जितेंद्र ज्येष्ठा, शैलेंद्र पांगती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed