बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त 38 विद्यार्थी सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण राजकीय इंटर कॉलेज बड़ावे के 38 विद्यार्थियों को रिटायर्ड प्रधानाचार्य टीसी भट्ट ने सम्मानित किया। उन्होंने कुछ बच्चों को नगद राशि भी दी। श्री भट्ट ने एलान किया कि वह हर साल प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी तरफ से सम्मानित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के 38 बच्चों ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल कर रिकार्ड बनाया है। शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विद्यार्थी भी मेहनत करें और बेहतर परिणाम लाएं इसे देखते हुए यह पुरस्कार योजना शुरू की गई है।
पीटीए अध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी और प्रधानाचार्य पंकज कुमार टम्टा ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य टीसी भट्ट का इस शिक्षण संस्थान के साथ भावनात्मक लगाव रहा है। रिटायर होने के बाद भी वह जिस तरह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं वह तारीफ के योग्य है। इस मौके पर नूतन कृष्ण पांडे, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, नारायण सिंह ऐर, प्रधान दीवानी राम समेत तमाम लोग थे।