फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   35 villages will facilitate better communication

35 गांवों को मिलेगी संचार की बेहतर सुविधा

Wed, 02 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Wed, 02 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
35 villages will facilitate better communication
जौरासी में लगाया गया निजी संचार कंपनी का टावर - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित बस्तड़ी समेत क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों को जल्द ही संचार की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। जौरासी में स्थापित किए गए मोबाइल टावर से हरड़कटिया, बोराबुंगा, चौबाटी, कुकरौली, भांतड़, बस्तड़ी, उड़मा, सिंघाली, ननकुड़ी, चर्मा, ओगला, दुर्लेख, सेरासोनाली समेत कुल 35 ग्राम पंचायत इस टावर के कवरेज एरिया में आ जाएंगे। अब तक पूरे इलाके में किसी भी संचार कंपनी का कोई टावर नहीं था। बताया गया कि आइडिया के इस टावर से अन्य संचार कंपनियां भी अपना कनेक्शन जारी करेंगी।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने पिछले दिनों संचार संबंधी दिक्कतों की जानकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी को दी थी। भंडारी ने आइडिया के एरिया आफिस बरेली जाकर यह टावर मंजूर कराया। एक माह पहले टावर की आधारशिला रखी गई। अब यह टावर बनकर तैयार हो गया है। इसमें केबल जोड़ने, बिजली का कनेक्शन देने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


ज्यादा ऊंचाई पर लगा होने से इस टावर से बहुत बड़े एरिया को नेटवर्क मिल जाएगा। लोगों के पास यह भी विकल्प रहेगा कि वह अन्य कंपनियों की सेवाएं भी इस टावर से ले सकते हैं। इस टावर के माध्यम से लोगों को इंटरनेट की सुविधा भी मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed