{"_id":"681e3b1ac6727e6b3c0b6972","slug":"332-travellers-left-for-adi-kailash-and-om-parvat-darshan-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127618-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन को 332 यात्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन को 332 यात्री रवाना
Fri, 09 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
धारचूला अस्पताल में मेडिकल बनाते आदि कैलाश यात्री। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश एवं ओम पर्वत दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न राज्यों के यात्रियों के यहां पहुंचने से नगर में चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है।
एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 332 यात्रियों को पास जारी किए गए। पास मिलने के बाद यात्री के बम-बम भोले के जयकारों के साथ गुंजी के लिए रवाना हुए। यात्रा के 10वें दिन तक कुल 1762 पास जारी हो चुके हैं।
यात्रियों की संख्या बढ़ने से होटल, होम स्टे एवं टैक्सी संचालकों के चेहरे भी खुशी से खिले हुए हैं। अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भी यात्रियों की लाइन लगी रही। इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय धूप खिलने से यात्रियों को आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन अच्छी तरह हो रहे हैं। संवाद