फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   33 single bridges will be made double lane in Pithoragarh and Champawat districts.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में 33 सिंगल पुल बनेंगे डबल लेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
33 single bridges will be made double lane in Pithoragarh and Champawat districts.
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में स्टेट हाइवे पर स्थित पुराने 33 पुलों को डबल लेन बनाया जाएगा। ये सिंगल पुल काफी पुराने हो गए थे। इन पुलों के डबल लेन बनने के बाद यातायात सुगम हो सकेगा। लोनिवि ने इस कार्य के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
लोनिवि ने पिथौरागढ़ में 22 और चंपावत जिले के 11 पुलों को चिह्नित किया गया है। ये पुल स्टेट हाइवे पर हैं। इन पुलों से वर्तमान में वाहनों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण इन पुलों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पुलों के सकरा होने से कई बार जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए लोनिवि ने दोनों जिलों में स्टेट हाइवे पर स्थित 33 जिलों को चिह्नित किया है। इन पुलों को डबल लेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। डीपीआर बनने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृत मिलते ही पुलों को डबल लेन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले को पाटकर बनाई जाएगी सड़क
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लोनिवि पांडेगांव से सेरा तक 7.50 करोड़ की लागत से नाले को पाटकर सड़क बनाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लोनिवि ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होती ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

कोट
पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 33 पुलों को सिंगल लेन से डबल लेन बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है। सिंगल लेन पुल डबल लेन होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। - एबी कांडपाल, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed