फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   33 hours of torrential rain wreaked havoc, water entered many houses

Pithoragarh News: 33 घंटे की मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, कई घरों में घुसा पानी

Fri, 13 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
33 hours of torrential rain wreaked havoc, water entered many houses
पिथौरागढ़ के महादेव में नाले के ऊफान के आने से खतरे की जद में आए मकान। संवाद
पिथौरागढ़। लगातार 33 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों में भारी कहर बरपाया। नगर की सरस्वती विहार कालोनी, महादेव, सद्भावना कालोनी सहित कई इलाकों में घरों में पानी और मलबा घुस गया। नाले के उफान पर आने से महादेव में कई घर जलमग्न हो गए। मार्ग बंद होने से हुड़ेती के लिए लोग देर शाम तक इस मार्ग से आवाजाही नहीं कर सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार को और अधिक तेज हो गई। इस दौरान जीआईसी, हुड़ेती, सरस्वती विहार कालोनी से लेकर चंद्रभागा तक नाले उफान पर आ गए। सुनीगैर, महादेव से टकाड़ी और टकौरा पैदल पुल के आसपास नाले के किनारे बने मकानों में पानी घुस गया। नाले का रौद्र रूप देखकर लोग भयभीत हो गए। बारिश थमने के बाद लोगों ने घरों में घुसा पानी और मलबे की सफाई की।
विज्ञापन

हुड़ेती गांव में मुरलीधर उप्रेती के आवासीय मकान के पास भारी भूस्खलन के चलते पैदल मार्ग, पाइपलाइन लाइन पूरी तरह से बह चुकी है। आवासीय मकान की सुरक्षा दीवार भी ढह गई है।तहसीलदार विजय गोस्वामी और राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत ने मौका मुआयना किया। सुनीगैर में शिक्षक बीआर कोहली के घर में जीआईसी परिसर का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से एलएसएम कैंपस पिथौरागढ़ में बालिका छात्रावास खतरे की जद में आ चुका है। निदेशक डॉ.हेम चंद्र पांडेय ने छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्र नेता नितिन उप्रेती ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। खड़कोट से देवपुरी व सेरा को जाने वाला पैदल रास्ता भुवन चंद्र जोशी के मकान के पास ध्वस्त हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता खीमराज जोशी ने बताया कि इस रास्ते से छात्राएं आवागमन करती हैं। उन्होंने शीघ्र मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।
पिथौरागढ़ नगर के चंडाक रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के समीप बन रही पार्किंग की आरसीसी दीवार भारी बारिश के बीच ध्वस्त हो गई है। इसका मलबा बेस अस्पताल को जाने वाली सड़क पर गिर गया।
जीजीआईसी के पास करोड़ों की लागत से वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जा रही है। पूर्व में हुई बारिश के चलते पार्किंग के लिए गंभीर खतरा हो गया था। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी पार्किंग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

बंगापानी तहसील के जारा जिबली ग्राम पंचायत की जैमंती देवी का मकान भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के लोग मकान में नहीं थे। ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट ने बताया कि घर में रखा सामान नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़िता को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed