{"_id":"5cc1eceebdec22146d709785","slug":"31556212974-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस अस्पताल का लाभ उठाएं पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस अस्पताल का लाभ उठाएं पूर्व सैनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य सेवानिवृत्त सैन्य शिक्षाधिकारी नरेंद्र चंद ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) से वंचित पूर्व सैनिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए पिथौरागढ़ में ईसीएचएस का अस्पताल बना हुआ है।
अस्पताल में कुशल डॉक्टर तैनात हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए पूर्व सैनिकों को सदस्यता लेनी पड़ती है। इसके लिए पूर्व सैनिकों की पेंशन से कुछ धनराशि काटी जाती है। जिन मरीजों का इलाज ईसीएचएस के अस्पताल में संभव नहीं है, उनका इलाज हायर सेंटरों में कराया जाता है। पूर्व सैनिकों के साथ ही उनकी पत्नी और 25 वर्ष उम्र तक के बच्चों को योजना का लाभ मिलता है। वर्तमान में जिले में लगभग 19000 पूर्व सैनिक योजना का लाभ उठा रहे हैं। कहा कि काफी पहले सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भी सदस्य बन इस योजना का लाभ ले सकते हैं।