फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पूजा और अंकिता का अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन

पूजा और अंकिता का अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
पूजा और अंकिता का अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला की दो बेटियों पूजा धामी और अंकिता धामी का चयन उत्तराखंड की अंडर 23 क्रिकेट टीम में हो गया है। दोनों खिलाड़ी इस समय काशीपुर की हाईलेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच लियाकत अली से क्रिकेट की कोचिंग ले रही हैं।


पूजा और अंकिता देहरादून, गुजरात और अमृतसर में खेल चुकी है। दोनों खिलाड़ी आगामी 16 मार्च को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य की टीम से खेलेंगी। ऑलराउंडर पूजा धामी टीम की उपकप्तान हैं और अंकिता ओपनर बल्लेबाज हैं। फोन पर हुई बातचीत में गलाती निवासी पूजा धामी ने बताया कि उनके पिता उत्तम सिंह धानी एमईएस में कार्यरत हैं। माता कलावती देवी ग्रहणी हैं। वहीं जुम्मा निवासी अंकिता ने बताया कि उनके पिता मंगल सिंह धामी सेना में हवलदार के पद पर है। माता पार्वती देवी गृहणी हैं। दोनों पिथौरागढ़ महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनके चयन पर गोरखा समुदाय के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रं कल्याण संस्था धारचूला के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed