फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विधायक निधि से बनी सड़क जनता को समर्पित

विधायक निधि से बनी सड़क जनता को समर्पित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
विधायक निधि से बनी सड़क जनता को समर्पित
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के सुपोखरा, पचौरा गांव (बीसाबजेड़) के लिए विधायक निधि से बनी तीन किमी लंबी सड़क को विधायक विशन सिंह चुफाल ने रविवार को जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक चुफाल ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों की यातायात दिक्कत दूर हो गई है। कहा कि जल्द ही इस सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी किसी विभाग को दी जाएगी। सड़क में डामरीकरण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। सुपोखरा पचौरा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। विधायक ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। मिष्ठान वितरित किया गया। कहा गया कि विधायक के प्रयासों से इलाके को यातायात सुविधा मिली है। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज भट्ट, राजेश ठकुराठी, हिमांशु ओझा, राकेश चंद, पंकज सौन, मोहन घोटा, संजू चंद, भूपाल चंद, नवीन कापड़ी, सतीश पंत, महेंद्र चंद, हितेश चंद, लक्ष्मण चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed