फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट, धारचूला में महिला मतदाता करेंगी फैसला

डीडीहाट, धारचूला में महिला मतदाता करेंगी फैसला

Sun, 28 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट, धारचूला में महिला मतदाता करेंगी फैसला
डीडीहाट/धारचूला। डीडीहाट और धारचूला नगरपालिका क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इन दोनों नगरपालिकाओं में आगामी निकाय चुनावों में महिला मतदाता निर्णायक होंगी।
विज्ञापन


सात वार्डों वाली डीडीहाट नगरपालिका में मतदाताओं की कुल संख्या 3129 हैं। इनमें महिला मतदाता 1569, जबकि पुरुष मतदाता 1560 हैं। इस तरह से निकाय चुनावों में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन


धारचूला नगरपालिका में भी पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। धारचूला में भी सात वार्ड हैं। इन वार्डों में मतदाताओं की कुल संख्या 3794 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1975, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1819 है। ऐसे में साफ जाहिर है कि इस बार निकाय चुनावों में महिला मतदाता ही अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका बनने के बाद घट गई मतदाताओं की संख्या
डीडीहाट। नगरपालिका बनने के बाद डीडीहाट नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई। इससे पहले डीडीहाट नगर पंचायत थी। नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 3204 थी। पिछली कांग्रेस सरकार ने नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिया था। मानकों को पूरा करने के लिए आसपास के गांवों को पालिका में जोड़ा जाना था। सभी गांवों के विरोध के कारण गांवों को शामिल नहीं किया जा सका। केवल धनियाखान और हाटथर्प के कुछ हिस्से को शामिल कर वार्डों की संख्या चार से बढ़ाकर सात वार्ड कर दी गई। नगरपालिका बनने के बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा होना था, जबकि हुआ इसका उल्टा। नगर पालिका बनने के बाद मतदाताओं की संख्या 3129 रह गई है। नगरपालिका क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या घटने का कारण लोगों का अन्यत्र बसना भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed