{"_id":"5bbce9fb867a55285719efd4","slug":"31539107323-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबाटी के विशाल का क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबाटी के विशाल का क्रिकेट टीम में चयन
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चौबाटी निवासी युवा विशाल जोशी का चयन उत्तराखंड की अंडर-16 क्रिकेट टीम के टॉप-25 खिलाड़ियों में हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
उभरते युवा क्रिकेटर विशाल के पिता सुभाष चंद्र जोशी प्रधान हैं। वर्तमान में वह देहरादून में बीसीसीआई के कोच की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशाल दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं। वह बल्लेबाजी भी बेहतरीन करते हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से बेहद लगाव रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सिल्वर ओक और शिखर स्कूली डीडीहाट से हुई।
ट्रायल के जरिये महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उन्हें प्रवेश मिला। उन्होंने कोच विनय सैनी, हरप्रीत सिंह और पवन पाल के संरक्षण में क्रिकेट के गुर सीखे। उनके चयन पर डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, सचिव सुनील साह, योगेश कन्याल, बबलू साह ने खुशी जताई है।