{"_id":"5ba28433867a557f373dbb09","slug":"31537377331-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली पर लाने पड़े बीमार प्रधान जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली पर लाने पड़े बीमार प्रधान जी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी गांव अब तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। बुधवार को असुविधाओं से ग्राम पंचायत के प्रधान को जूझना पड़ा। प्रधान बीमार पड़े तो उनको भी डोली पर ढोकर लाना पड़ा। असुविधाओं से गुस्साए लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के नेता को गांव में न घुसने देने का एलान किया है।
सड़क से सात किमी की दूरी पर स्थित तल्ला जोहार के बजेता में यातायात सुविधा न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चे, बीमार, बुजुर्गों को सड़क तक लाने में मुसीबत झेलने पड़ती है। प्रधान दरपान राम 10 दिनों से वायरल की चपेट में थे।
बुधवार को उनकी तबियत बिगड़ी तो गांव के मोहन राम, दुर्गा राम, केशर राम, कुंदन राम, खड़क राम, राजेंद्र प्रसाद आदि प्रधान को 17 किमी दूर बांसबगड़ अस्पताल तक डोली में ढोकर लाए। इन असुविधाओं को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है। गांव के लोगों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए कुछ नहीं किया।