{"_id":"5aa56d504f1c1b094a8b4b33","slug":"31520790864-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी नहीं बना नियोलिया सेरा में पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी नहीं बना नियोलिया सेरा में पुल
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। एक साल बाद भी नियोलिया सेरा में पुल नहीं बनने से गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों ने 15 मार्च को सेराघाट-बेड़ीनाग मार्ग पर चक्काजाम करने का ऐलान किया है। नियोलियासेरा में एक फरवरी 2017 को पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल से गुजर रहे दो ट्रक नदी में जा गिरे थे। साथ ही पुल पर बैठे दो युवकों की जान चली गई थी।
सेरा उर्फ बडोली के प्रधान मोहन चंद्र जोशी, सारतोला की प्रधान गोपुली देवी, नैनी की प्रधान अंजू देवी, चौकी के प्रधान फकीर राम ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पुल एक साल बाद भी नहीं बनाया गया है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ठप है। पिछले साल जून में लोनिवि ने कुलूर नदी में ट्राली लगाई थी, जो जनवरी में खराब हो गई है। ट्राली को भी ठीक नहीं किया जा रहा है। बरसात का सीजन आने वाला है। ट्राली ठीक नहीं हुई तो लोग आवागमन नहीं कर पाएंगे। इन लोगों ने कहा कि 14 मार्च तक पुल निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो 15 मार्च को सेराघाट-बेड़ीनाग सड़क पर चक्काजाम किया जाएगा।
उधर, विश्व बैंक शाखा के अधिशासी अभियंता अरुण पांडे का कहना है कि सड़क लोनिवि के अधीन थी। हाल में उनके डिवीजन को हस्तांतरित हुई है। 17 मीटर लंबे पुल की डीपीआर बनाई जा ही है। विश्व बैंक को डीपीआर भेजी जाएगी। तीन-चार महीने में धन मिलने की उम्मीद है। धन मिलते ही पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा।