{"_id":"5aa56d4a4f1c1b91778b4dfe","slug":"31520790858-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई ठप होने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई ठप होने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। कोटगाड़ी और मदीगांव में सात मार्च से बिजली नहीं होने से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों ने तीन दिन के भीतर बिजली सप्लाई बहाल न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
कोटगाड़ी में एकत्र लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सात मार्च को ट्रांसफार्मर फुंक गया था, लेकिन विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर को ठीक करने तक की जहमत नहीं उठाई है। बिजली न होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
परीक्षा के समय में बिजली नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। इन लोगों ने कहा कि मंगलवार तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होती है तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बबलू पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, जीवन राम, कैलाश चंद्र पाठक, कमलेश चंद्र जोशी, विनय पाठक, रमेश जोशी आदि शामिल थे।