फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनसुनवाई से पहले सीमांकन किया जाए

जनसुनवाई से पहले सीमांकन किया जाए

Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई से पहले सीमांकन किया जाए
पिथौरागढ़। महाकाली की आवाज संगठन ने नए सिरे से होने वाली जनसुनवाई से पहले पंचेश्वर बांध परियोजना के डूब क्षेत्र और प्रभावित क्षेत्र का सीमांकन करने की मांग उठाई है। जिलाधिकारी सी रविशंकर के माध्यम से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को भेजे पत्र में संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा है कि वॉपकोस कंपनी ने बांध की जो डीपीआर तैयार की है उसमें 22 गांवों के 1308 परिवारों को पूर्ण और 112 गांवों के 29715 परिवारों को आंशिक रूप से प्रभावित दिखाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि आंशिक प्रभावित का अभिप्राय ऐसे परिवार जिनकी सिर्फ जमीन डूब क्षेत्र में आ रही है, लेकिन अब तक डूब क्षेत्र का सीमांकन न होने से यह कहना गलत है कि बांध में कितनी कृषि योग्य भूमि, कितनी वन भूमि डूबेगी, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अगस्त में हुई जनसुनवाई के समय इन मुद्दों को लोग सामने नहीं रख पाए। क्योंकि डीपीआर का पूरा अध्ययन नहीं किया गया था।
विज्ञापन


अब प्रभावित क्षेत्र का सीमांकन करने और जनसुनवाई की तिथि फिर से तय करने की मांग उठाते हुए कहा कि बांध को लेकर पैदा हुई संशय की स्थिति को समाप्त करना जरूरी है। साथ ही नए सिरे से होने वाली जनसुनवाई से पहले स्पष्ट सीमांकन किया जाए और लोगों को डूबने वाली जमीन का पूरा ब्योरा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed