{"_id":"59dfa3a64f1c1bce538b71ca","slug":"31507828646-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा ने जीता
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीडीहाट में अंडर 19 राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष कवींद्र शाही व विशिष्ट अतिथि सीईओ गणेश प्रसाद कोहली ने किया। उद्घाटन मैच के पहले सेट में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 25-18 से शिकस्त दी। दूसरे और तीसरे सेट में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को क्रमश: 25-22, 25-17 पराजित कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया। इस मैच के निर्णायक चमोली के कमल किशोर और पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह निर्णायक थे।
दूसरा मैच टिहरी और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने टिहरी को 25-5, 25-11 से हराया। निर्णायक अल्मोड़ा के चंदन बिष्ट और गिरीश बिष्ट थेे। मैच का आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल और गोविंद भंडारी ने सुनाया।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में ब्लाक प्रमुख जीवंती देवी, डायट के प्राचार्य दिनेश चंद्र सती, खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी दत्त कापड़ी, कृषि मंत्री के प्रतिनिधि लोकेश भड़, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी, महामंत्री प्रवीण रावल, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कुंडल सिंह आदि मौजूद थे।