{"_id":"59c2a3ae4f1c1b36688b5be4","slug":"31505928110-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की द्वार सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की द्वार सभा
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा पिथौरागढ़ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में द्वार सभा की। पीके जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारियों ने परिषद की ओर से सरकार को दिए 22 सूत्री मांगों में से मुख्य मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
परिषद अध्यक्ष केसी पंत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने, 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने, विभागों का एकीकरण करने, बायोमैट्रिक उपस्थिति के बाद भी विभिन्न कार्य दिवसों, महोत्सवों और अभियानों के नाम पर कर्मचारियों से निर्धारित के बाद भी कार्य लिए जाने, राजकीय अवकाशों में भी कार्मिकों की ड्यूटी लगाने आदि फैसलों का कड़ा विरोध किया।
इस दौरान संगठन मंत्री दिनेश चंद्र उपाध्याय, मोहनी बड़वाल, मुन्नी खनका, प्रकाश लाल वर्मा, मोहन सिंह भंडारी, ज्योति पांडेय, नवीन चंद्र पाठक आदि मौजूद थे।