{"_id":"59777b374f1c1b02528b45e1","slug":"31501002551-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब, नशीले पदार्थों के व्यापार पर भाजयुमो भी मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब, नशीले पदार्थों के व्यापार पर भाजयुमो भी मुखर
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अवैध शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर रोक लगाने की भी मांग की।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमेश महर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल से मिले कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में अवैध शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रहा है, इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। युवा पीढ़ी और नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में बसंत जोशी, ललित जोशी, पंकज सौन, शुभम सौन, मुन्ना रावत, अशोक उपरारी, नरेंद्र राना आदि मौजूद थे।
इसके बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिलाधिकारी सी रविशंकर के पास पहुंचे और उन्हें अवैध खनन रोकने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि विभिन्न संगठन पिथौरागढ़ के कई स्थानों में अवैध खनन होने का मामला उठा रहे हैं। कुछ राजनीतिक संगठन भाजपा पर अवैध खनन कराने में मदद कराने का आरोप लगा रहे हैं, इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि शीघ्र ही संयुक्त टीम का गठन कर खनन करने वाले स्थानों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। इससे वास्तविकता सामने आए और अवैध खनन को रोका जा सके।