फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   305 boxers from the state will step into the boxing ring in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगे प्रदेश के 305 मुक्केबाज

Tue, 20 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
305 boxers from the state will step into the boxing ring in Pithoragarh
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में 22 से 25 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। प्रदेश भर के 305 मुक्केबाज अपने पंचों का दम दिखाने रिंग में उतरेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में आयोजित होगी। प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही एसटीसी काशीपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स बॉयज हॉस्टल कोटद्वार, स्पोर्ट्स बॉयज हॉस्टल टनकपुर, स्मॉल खेलों इंडिया सेंटर पिथौरागढ़ व जोहार क्लब मुनस्यारी के 180 बालक और 125 बालिका मुक्केबाज विभिन्न भार वर्गों में अपने पंचों का दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो रिंग तैयार किए गए हैं। सब जूनियर वर्ग में प्रतिभाग के लिए मुक्केबाजों का जन्म वर्ष 2012 से 2013 तक जबकि जूनियर वर्ग में प्रतिभाग के लिए मुक्केबाजों का जन्म वर्ष 2010 से 2011 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के मुक्केबाज 21 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। सभी मुक्केबाजों को सरकारी अस्पतालों से जारी आयु अनुमान प्रमाण पत्र, वार्षिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी जांच प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed