फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   30 feet torch was the center of attraction in Baurani fair

Pithoragarh News: बौराणी मेले में 30 फिट की मशाल रही आकर्षण का केंद्र

Tue, 28 Nov 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
30 feet torch was the center of attraction in Baurani fair
बेड़ीनाग के बौराणी मंदिर में 30 फुट लंबी मशाल को ले जाते श्रद्धालु। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दो दिवसीय बौराणी मेले का सोमवार देर रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। लोगों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर सैम देवता से क्षेत्र के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार रात 11 बजे ग्राम पंचायत गोबरगाड़ा के सस्योड़ा गांव से चीड़ के छिलके से बनी 30 फिट लंबी मशाल सैम मंदिर में लाई गई। लोगों ने जयकारों के साथ मशाल के साथ मंदिर की परिक्रमा की। पांच बार परिक्रमा के बाद मशाल को परिसर में स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सैम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को मशाल लाने की परंपरा सदियों पुरानी है। लोग इसे सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। मशाल को देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन पूर्व जिपं सदस्य बलवंत सिंह महरा और जिपं सदस्य नंदन बाफिला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शिक्षक हेम पांडेय ने किया। यहां त्रिलोक खाती, हयात सिंह डसीला, गोविंद भंडारी, लोक गायक प्रेम सिंह राठौर, मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा, संरक्षक राजेंद्र बोरा, शिव सिंह, मनोज आर्या समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।

माया लागि रै सैम ज्यू का मंदिर में...
बेड़ीनाग। बौराणी मेले में सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी से दर्शकों को लुभाया। वायरल डांस ग्रुप बेड़ीनाग ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आदर्श कला मंच अल्मोड़ा की ओर से ओ नंदा सुनंदा भजन पेश किया गया। कुमाऊं लोक संस्कृति कला दर्पण लोहाघाट की टीम ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। कल्याण बोरा ने माया लागि रै सैम ज्यू का मंदिर में और भगवती मैया कोटगाड़ी की देवी मैया तू दैण है जाए से माहौल को भक्तिमय कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed