फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   28-year-old married woman found hanging; dies.

Pithoragarh News: 28 वर्षीय विवाहिता फंदे पर लटकी, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
28-year-old married woman found hanging; dies.
पिथौरागढ़। नगर में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अपने कमरे में उसका फंदे पर शव लटका मिला। महिला सात साल के बच्चे की मां थी। सुबह के समय वह बच्चे को स्कूल भी छोड़कर आई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से सिमलकोट निवासी हिमानी के पति एमईएस जबलपुर में तैनात विनोद सिंह ने पुलिस लाइन में घर बनाया है। हिमानी अपने सात साल के बेटे के साथ इसी घर में रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौटी। गांव से सास ने किसी वाहन में सामान भेजा था इसकी जानकारी देने के लिए वह बहू को फोन करती रही। बहू का फोन नहीं उठा तो पास में रहने वाली अपनी बेटी से संपर्क किया। जब उनकी बेटी और महिला की ननद उसके घर पर पहुंची तो वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली। ननद ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने उसे फंदे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की महिला की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पति को भी दी गई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसकी मौत पर मायके वालों में आक्रोश है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed