{"_id":"5d45c1e18ebc3e6cf35fa92b","slug":"268-problems-heard-in-public-court-pithoragarh-news-hld351549976","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के ओएसडी ने जनता दरबार में सुनी 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के ओएसडी ने जनता दरबार में सुनी 26
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित पालिका सभागार में जन समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के ओएसडी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने जनता की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 268 समस्याएं सुनीं गईं। उन्होंने कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया।
पालिका सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों ने आर्थिक सहायता, आवास, सड़क, सिंचाई गूल निर्माण और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। विनीता पाठक ने न्यू कॉलोनी एंचोली से एसएसबी को जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण, एंचोली से स्यूंनी तक निर्माणाधीन मार्ग के अंतर्गत खराब गुणवत्ता का कार्य किए जाने, भागीरथी भट्ट ने गुरना डांक बंगले में हुए अतिक्रमण को हटाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, टिकेंद्र पाल ने देवल-अस्कोट-दारती-कूटा मार्ग का निर्माण, खोलिया गांव में कृषि भूमि कटाव की रोकथाम, केशर सिंह पाल निवासी धारचूला रोड ने पेयजल लाइन में लीकेज ठीक कराने, गिरीश जोशी ने बारहमासी सड़क निर्माण के कारण भवन को हो रहे खतरे की रोकथाम करने की मांग रखी।
रघुवर दत्त कापड़ी ने पलेटा से भातड़ तक सड़क निर्माण कराने, जीत सिंह ज्याला ने न्यू बजेटी में पेयजल की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स हॉस्टल बनाने, सुनीता देवी ग्राम सोड़लेख ने दोली से गाड़गाव तक सड़क की मरम्मत की मांग रखी। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन की ओर से विकास प्राधिकरण का सरलीकरण करने, लोनिवि अधीक्षण अभियंता तृतीय वृत्त से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को उनके दायित्वों का भुगतान नहीं होने, नगर में दूषित जल की आपूर्ति करने, नगर में रोज लगने वाले जाम का मामला रखा। केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि सरकार जनता की हर समस्या का समाधान कर रही है। संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, गणेश भंडारी, वीरेंद्र बोहरा, गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, राजेश शर्मा, डीडीओ गोपाल गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डीईओ माध्यमिक एके गुसाईं, ईई लोनिवि सुनील कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।