फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   26 inter colleges of Gangolihat block are running on the basis of in-charge principals.

Pithoragarh News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं गंगोलीहाट ब्लॉक के 26 इंटर कॉलेज

Tue, 17 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
26 inter colleges of Gangolihat block are running on the basis of in-charge principals.
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ जिले का सबसे बड़ा विकासखंड गंगोलीहाट के एक भी राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं हैं। 26 इंटर काॅलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। इसका असर शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट ब्लॉक में 26 राजकीय इंटर काॅलेज और 11 हाईस्कूल हैं। किसी भी इंटर कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं है। सभी राजकीय इंटर कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हैं। ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों को ही प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। इससे वह अपने विषय को छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ा पा रहे हैं। इसके अलावा 11 हाई स्कूलों में शिक्षकों के 32 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इससे भी बुरे हाल इंटर कॉलेजों का है। 26 इंटर कॉलेजों में केवल 60 स्थायी शिक्षक तैनात हैं। 52 पदों पर आज तक भी तैनाती नहीं हो पाई है। सरकार ने पांच वर्ष पहले प्रत्येक विकासखंड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाए हैं। उनमें सीबीएसई पैटर्न में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा देने की बात कही थी। ऐसे में विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की कमी एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। संवाद
विज्ञापन

कोट-
शासन स्तर से प्रधानाचार्य के पद भरे जाने हैं। अभी विज्ञप्ति नहीं निकली है। गेस्ट टीचर की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को शिक्षक दिए जाएंगे। - एचआर कोहली, सीईओ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed