फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   242 kg trout fish supplied to ITBP

Pithoragarh News: आईटीबीपी को सप्लाई की गई 242 किलो ट्राउट मछली

Thu, 29 May 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
242 kg trout fish supplied to ITBP
आईटीबीपी को सप्लाई की गई ट्राउट मछली। स्रोत : मत्स्य विभाग
पिथौरागढ़। मत्स्य विभाग की ओर से आईटीबीपी को सौ प्रतिशत ट्राउट मछली की सप्लाई देने की योजना के तहत अब तक 14वीं वाहिनी आईटीबीपी को 242 किलो ट्राउट मछली की सप्लाई की गई है। इससे विभाग को 1.89 लाख रुपये की आमदनी हुई है।
विज्ञापन

विभाग के जोहार मत्स्य जीवी समिति नमजला ने 14वीं आईटीबीपी अग्रिम चौकी मुनस्यारी को 30 किलो, तीन मत्स्य जीवी समिति बुंगबुंग ने आईटीबीपी जाजरदेवल को 92 किलो, समिति बुंगबुंग ने आईटीबीपी मिर्थी को 120 किलो मछली की सप्लाई की है। वित्तीय सत्र में विभाग ने लगभग आठ से 10 टन ट्राउट मछली को बेचकर 25 से 30 लाख रुपये की आमदनी की थी।
विज्ञापन

आईटीबीपी को थोक रेट में बेची जा रही ट्राउट मछली
मत्स्य विभाग अनुबंध के बाद से आईटीबीपी को ट्राउट मछली 450 रुपये किलो थोक रेट में ब्रिकी कर रहा है। वहीं स्थानीय बाजार में ट्राउट मछली 700 से 800 रुपये किलो के दाम से बेची जाती है। इससे मत्स्य पालकों को भी अच्छा मुनाफा होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राउट मछली में भरपूर है पोषण तत्व
ट्राउट मछली में विटामिन डी, बी और ओमेगा-3, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषण तत्व भरपूर पाए जाते हैं, जो नेत्र, दिल, त्वचा, दिमाग के लिए काफी लाभदायक होते हैं। संवाद

कोट
विभाग की ओर से लगातार आईटीबीपी को मछली सप्लाई करने का कार्य किया जा रहा है। इससे मत्स्य पालकों को भी लाभ पहुंच रहा है। - डॉ.रमेश चलाल, जिला मत्स्य अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed