फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   24 thousand households have no toilet

24 हजार घरों के पास शौचालय नहीं

Tue, 10 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
24 thousand households have no toilet
शौचालय - फोटो : अमर उजाला

जिले में 31 मार्च 2018 तक खुले में शौच की प्रथा पूरी तरह बंद करने के लिए स्वजल परियोजना के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अभी 24,372 घरों में शौचालय नहीं हैं। इस अवधि में इन शौचालयों का निर्माण किया जाना है। स्वजल परियोजना ने आठों विकासखंडों में कार्यशालाएं लगाकर शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम शुरू कर दिया है। शौचालयों का निर्माण स्वजल परियोजना की ओर से दिए जाने वाले आर्थिक सहयोग, मनरेगा की मद या फिर कारपोरेट सामाजिक सहभागिता के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले की 690 ग्राम पंचायतों में कुल परिवारों की संख्या 104021 है। इनमें से 69649 परिवारों ने अब तक शौचालय तैयार कर लिए हैं। शेष बचे 24,372 परिवारों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वजल के परियोजना प्रबंधक दीप चंद्र पुनेठा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित करने के लिए विकासखंड एवं मनरेगा कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम को ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन नाम दिया गया है। परियोजना प्रबंधक ने दावे के साथ कहा कि 31 मार्च 2018 तक लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। साथ ही तत्काल शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शहरी इलाकों में लक्ष्य लगभग पूरा
स्वजल परियोजना की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार शहरी इलाकों में अब कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करता है। लोगों ने निजी तौर पर शौचालय तैयार किए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण किया गया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में भी जल्दी ही ऐसी ही क्रांति आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशालाओं की तिथियां तय
ग्रामीण स्वच्छता मिशन के लिए कार्यशालाओं की तिथियां तय कर दी गई हैं। 11 मई को मुनस्यारी, 12 को धारचूला, 13 को डीडीहाट, 16 को कनालीछीना, 17 को मूनाकोट और 18 मई को विण विकासखंड के सभागार में यह कार्यशालाएं होंगी। इनमें ग्रामीण स्वच्छता मिशन की रूपरेखा तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed