{"_id":"63a8a1ef2ee34e79ac1eec3f","slug":"24-doctor-absent-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld486518954","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले में स्वास्थ्य महकमे के 24 नियमित और बांडेड चिकित्सकों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले में स्वास्थ्य महकमे के 24 नियमित और बांडेड चिकित्सकों का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के 24 नियमित, अनुबंधित, नॉन अनुबंधित और अधिसंख्य दंत शल्यक लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्रों में अनुपस्थित हैं। विभाग ने लंबे समय से अनुपस्थित नौ चिकित्सकों की सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति करते हुए महानिदेशक देहरादून को पत्र भेज दिया है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग को मिले 24 नियमित, संविदा, अनुबंधित, नियमित दंत शल्यक, अधिसंख्य दंत चिकित्साधिकारी लंबे समय से अनुपस्थित हैं। विभाग के अनुसार नियमित 14 चिकित्साधिकारी वर्ष 1997 से 2022 तक अनुपस्थित हैं। राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय क्वीटी के डॉ. आनंद कुमार गुप्ता जनवरी 1997 से अनुपस्थित हैं। नेत्र सचल दल के डॉ रविरंजन जुलाई 1998 से अनुपस्थित हैं।
सीएचसी डीडीहाट के डॉ. मो. दाउद बिना बताए दिसंबर 2021 से अनुपस्थित हैं जबकि उन्होंने एक दिसंबर 2021 को अस्पताल में ज्वाइनिंग की थी। डॉ. शशांक प्रताप राय ने सितंबर 2021 को पीएचसी खेत में ज्वाइनिंग की और जनवरी 2022 से अनुपस्थित हैं। उप जिला चिकित्सालय धारचूला की डॉ. सौम्या सिंह ने दिसंबर 2021 में ज्वाइनिंग की और अक्तूबर 2022 से सीएल लेने के बाद अनुपस्थित हैं। इस अस्पताल में डॉ. मुकुल मिश्रा ने मई 2021 को ज्वाइनिंग की और अक्तूबर 2022 से सीएल के बाद अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
जिले में अनुपस्थित 14 में से नौ नियमित चिकित्साधिकारियों की सेवा समाप्ति के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य देहरादून को पत्र भेजा गया है। सभी अनुपस्थित नियमित, अनुबंधित और अन्य की जानकारी भी महानिदेशक को भेज दी गई है। - डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।