फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   237 mm of rain

जून में अब तक हो गई 237 एमएम बारिश

Tue, 30 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

बारिश के लिहाज से इस बार जून 2014 की तुलना में ज्यादा बेहतर रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हो गई है। मंगलवार को भी यहां पूरे दिन रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। अगले एक दो दिन तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार इस बार जून में कुल 11 दिन बारिश के रहे। सबसे ज्यादा बारिश 26 जून को 118 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। जून में 237.2 एमएम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वर्ष 2014 में जून में कुल आठ दिन बारिश के रहे। सबसे ज्यादा बारिश 18 जून को 60 एमएम हुई थी। पिछले साल जून में 113.9 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन


अगले एक दो दिन तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। इधर, दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। ग्रामीण इलाकों से कम संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीण इलाकों के कस्बों, बाजारों में भी खराब मौसम के कारण सुनसानी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed