{"_id":"66d0b03a2cf79f69ce035096","slug":"23-motorways-in-the-district-closed-due-to-torrential-rains-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-117294-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश होने से जिले के 23 मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश होने से जिले के 23 मोटर मार्ग बंद
Thu, 29 Aug 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के लछैर बाजार में ध्वस्त सड़क से बना खतरा। संवाद
पिथौरागढ़। मलबा आने से पिथौरागढ़ जिले की 23 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। थल मुनस्यारी सड़क हरड़िया में बंद रहने से वाहनों की आवाजाही ठप रही। बृहस्पतिवार को भी शाम के समय जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई।
पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र के 20 मोटर मार्ग बंद चल रहे थे। बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से तीन और सड़कों पर मलबा आ गया। अब जिले में बंद सड़कों की संख्या 23 हो गई है। बांसबगड़- कोटा पंद्रह पाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी से घटकूना, एलागाढ़-जुम्मा, मदकोट तोमिक, बंगापानी-जारजिबली, छिरकिला से जम्कू, कालिका-खुमती, नाचनी -भैंसकोट, होकरा नामिक, मुनस्यारी हरकोट सड़क बंद हैं। इसके अलावा मंसूरीकांडा-होकरा, डीडीहाट -आदीचौरा हुनेरा, मदकोट बोना, बांसबगड़-धामीगांव, बाथीगूंठ -सुंदरीनाग, दोबाट -रांथी, कोटा -कांडाधूरा मुनस्यारी, झूलाघाट- बलतड़ी, ड्योरा-बारमो, मालाकोट से लोध डोकुला, नाचनी- बांसबगड़, सेरा- रायबजेता पांगर मोटर मार्ग बंद हैं। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर सड़कों को खोलने की मांग की है। इधर बृहस्पतिवार को दिन में धूप रही। शाम के समय जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई।
...................
लछैर के निकट 20 मीटर सड़क हुई क्षतिग्रस्त
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाक के नैनीपातल - मड़मानले सड़क का 20 मीटर हिस्सा लछैर बाजार के निकट ध्वस्त हो गया है। इससे वाहनों के संचालन में खासी दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान खर्कदोली कुंडल महर ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि क्षतिग्रस्त सड़क के चलते हादसा होने की संभावना बनी है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को महाकाली मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होना है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों से लछेर पहुंचेंगे। उन्होंने सड़क को अविलंब ठीक कराए जाने की मांग की है। संवाद