{"_id":"65de14de3ccecb6a020e4dfc","slug":"216-doctors-will-be-appointed-to-run-the-medical-college-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110648-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 216 चिकित्सकों की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 216 चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Tue, 27 Feb 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। कुछ समय पूर्व सरकार ने कॉलेज के संचालन के लिए 927 पदों के प्रस्ताव की स्वीकृति दी थी। अब संचालन के लिए 216 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाल दी है। जल्द ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति होने की उम्मीद है।
पिथौरागढ़ में 63 करोड़ की लागत से बेस अस्पताल का निर्माण किया गया है। नगर से 10 किमी दूर मोस्टामानू चंडाक में 450 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। लंबे समय से लोग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के संचालन की मांग कर रहे थे। बेस में सिर्फ सात डायलिसिस यूनिट और सीटी स्कैन संचालित हो रहे हैं।
इसके अलावा यहां पर कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। पदों के प्रस्तावों को स्वीकृति देने के बाद सरकार ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने चिकित्सकों के 216 पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति निकाल दी है। चार और पांच मार्च को देहरादून एजुकेशन डिपार्टमेंट में आवेदन करने वाले चिकित्सकों के इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
--
बेस में बन रहे हैं 300 वार्ड
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में वर्तमान में 200 वार्ड बनकर तैयार हैं। यहां मेडिकल की कक्षाओं के संचालन के लिए 300 और वार्डों का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। संवाद
--
बेस के संचालन के लिए चाहिए ये पद
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, न्यूरो सर्जन, कॉर्डियोलॉजिस्ट, दो सर्जन, ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन, दो आई सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, छह जीडीएमओ, छह ईएमओ, दो गाइनोलॉजिस्ट, चर्म रोग विशेषज्ञ, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो निश्चेतक, मनोचिकित्सक, चार एलएमओ, वरिष्ठ दंत शल्यक, एक दंत चिकित्सक, फिजियोथैरेपिस्ट, दो मैटर्न, 18 सिस्टर, 36 स्टाफ नर्स, एक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, पांच चीफ फार्मासिस्ट, नौ फार्मासिस्ट, तीन एलटी, दो ईसीजी टेक्निशियन, दो डायलिसिस तकनीशियन, तीन नेत्र सहायक, डेंटल हाईजिनिस्ट, 15 डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दो प्रधान सहायक, दो वरिष्ठ सहायक, छह कनिष्ठ सहायक, एक स्टोर कीपर, एक इलेक्ट्रीशियन, एक प्लंबर, दो वाहन चालक और 60 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जरूरत है। संवाद
कोट
मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 216 चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी हो गई है। चार और पांच मार्च को देहरादून में इंटरव्यू होगा। - डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।