फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वन संपदा को नुकसान पहुंचाने से आक्रोश

वन संपदा को नुकसान पहुंचाने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
वन संपदा को नुकसान पहुंचाने से आक्रोश
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर सतगढ़ के पास किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण का मलबा मनमाने ढंग से डाले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जहां-तहां मलबा डालने से वन्य संपदा, चारागाह को नुकसान पहुंच रहा है। ग्राम पंचायत पलेटा के सरपंच देवी दत्त कापड़ी और पूर्व प्रधान परमानंद कापड़ी का आरोप है कि सीमा सड़क संगठन की ओर से सतगढ़ प्राइमरी स्कूल से पलेटा तक किए सड़क चौड़ीकरण की कटिंग के दौरान निकलने वाले मलबे को डंपिंग स्थलों में नहीं डाला जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क के नीचे जहां-तहां डाला जा रहा है।
विज्ञापन


इससे वन संपदा के साथ ही उनके परंपरागत चारागाह और रास्ते को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से सतगढ़ स्कूल और नैनीपातल कूड़ाघर के पास डंपिग स्थल बनाए गए थे, लेकिन मलबा इनमें नहीं डाला जा रहा है। उनका कहना है कि बरसात में मलबा उनके खेतों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने मलबे को चिह्नित स्थलों में डालने और वन्य संपदा को नुकसान नहीं पहुंचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी प्रदीप कुमार का कहना है कि डंपिग जोन के लिए वन पंचायत पलेटा और वन विभाग से अनुमति ली है। उन्होंने बताया कि बरसात से पूर्व कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed