{"_id":"5c62fcedbdec227396045616","slug":"21549991149-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ट्रेनीज ने एसपी एकादश को 16 रनो से पराजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ट्रेनीज ने एसपी एकादश को 16 रनो से पराजित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौैरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य से खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने एसपी इलेवन को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
स्टेडियम ट्रेनीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें रोहित मेहता ने 26, प्रवीण मुडेला ने 22 रनों का योगदान दिया। एसपी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक हेमराज बोरा ने 4, सुरेश ढेक ने 3 विकेट लिए। एसपी एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से नीरज सौन और प्रशांत भैसोड़ा ने 2-2 विकेट लिए। निर्णायक अभिबॉब चंद, राजेंद्र गुरौ, स्कोर साहित रावत थे। आंखों देखा हाल प्रकाश बिष्ट ने सुनाया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के जिला सचिव ललित पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैप्टन धरम चंद, कैप्टन देवी चंद, जीत सिंह ज्याला, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, भाष्कर चंद्र भट्ट, बहादुर सिंह बोहरा, आनंद सिंह रावत, विजेंद्र मल्ल मौजूद थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने आभार जताया। प्रतियोगिता में जिले की 11 टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है।