फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 जनवरी से धरना प्रदर्शन करेंगे आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट

15 जनवरी से धरना प्रदर्शन करेंगे आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
15 जनवरी से धरना प्रदर्शन करेंगे आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट
पिथौरागढ़। पांच सूत्री मांगें पूरी नहीं होने से राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन में नाराजगी है। एसोसिएशन ने 14 जनवरी तक समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 15 जनवरी से प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव भरत सिंह कोहली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश ग्वाल ने कहा है कि चौबाटी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट चंद्रेश मर्तोलिया को नियुक्ति के तीन साल बाद भी अंशदायी पेंशन योजना में कोई कटौती नहीं की जा रही है। जून-जुलाई 2017 में नव नियुक्त फार्मासिस्टों की अंशदायी पेंशन योजना में भी आज तक कटौती नहीं की गई है। बांसपठान अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट अनूप कुमार को सातवें एरियर की प्रथम किस्त का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कई फार्मासिस्टों को दीपावली का बोनस भी नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने उक्त मांगों के साथ ही जनपद में कार्यरत फार्मासिस्टों के साथ विगत वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने और अवशेष वेतन एरियर का आहरण भुगतान करने के लिए संगठन की ओर से कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पदाधिकारियों ने कहा है कि इस उपेक्षा के खिलाफ अब 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed