{"_id":"5c226ce7bdec22570f34810c","slug":"21545759975-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका टोटानौला में मेधावी बच्चे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका टोटानौला में मेधावी बच्चे पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला में मेधावी और रचनात्मकता के लिए आठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शिक्षक चिंतामणि जोशी ने 11वीं कक्षा में अध्ययनरत कमलेश, विवेक, मेघा को पांच-पांच सौ रुपये की धनराशि और इतने ही मूल्य की शिक्षण सामग्री बांटी। साथ ही दीवार पत्रिका निर्माण और रचनात्मक लेखन के लिए पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जोशी द्वारा अपने पिता स्व. गंगा दत्त जोशी की स्मृति में प्रतिवर्ष मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है।
इस मौके पर दीवार पत्रिका के हिंदी, अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कापड़ी और पीटीए अध्यक्ष प्रेम कापड़ी ने भी मेधावी बच्चों को दो हजार एवं पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. चंदन प्रसाद, चंद्रदीप धामी, एसएमसी अध्यक्ष सुनीता कापड़ी, मथुरा दत्त कापड़ी, नवीन पांडेय, संतोष पंत, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश राम आदि थे।