{"_id":"5c13e434bdec2253b332b762","slug":"21544807476-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बच्चों ने निकाली रैली
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों ने घर-घर जगाना है, ऊर्जा को बचाना है, जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली।
रामलीला मैदान में रैली का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। जूहा मंडप, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, सोरवैली, एलडब्ल्यूएस भाटकोट के छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से घंटाकरण, बैंक रोड, सिल्थाम तिराहा, गांधी चौक, सिमलगैर तक रैली निकाली। बाद में पालिका सभागार में आयोजित गोष्ठी में रावत ने ऊर्जा की बचत के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।
इस दौरान बीते दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। मंडप स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदना पेश की। संचालन शिक्षक हरीश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी, ईओ पालिका दीपक कुमार, परियोजना निदेशक उरेडा एके शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी वीपी सिमल्टी, राकेश पांडेय, प्रेम सिंह धामी, विक्रम नेगी, भुवन पांडेय, रेनू कुंवर, प्रीति वर्मा, ज्योति ओबेराय, उमेश पुनेठा, सुनील कुमार, पवन खाती, विक्रम दिगारी आदि थे।