{"_id":"5c13e41cbdec225a1a0df0ee","slug":"21544807452-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला विकास प्राधिकरण लागू नहीं करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि विकास प्राधिकरण लागू करने का फैसला वापस नहीं होता है तो सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।
सीयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में नया बाजार में एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण को जनता का लूटने का साधन बना लिया है। बगैर विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए मकान तक लोग नहीं बना सकते। कई तरह के टैक्स देने पड़ रहे हैं।
गांवों को भी विकास प्राधिकरण में शामिल कर दिया गया है। सरकार जनता को कोई सुविधा तो दे नहीं पा रही है, टैक्स के जरिये आर्थिक चपत लगाई जा रही है। प्रदर्शन में कैलाश कठायत, विनय भाटिया, जितेंद्र कुमार, गौतम लोहनी, इमरान खान, नवीन शर्मा, लक्ष्मण बिष्ट आदि शामिल थे।