{"_id":"5be866bcbdec22693257c149","slug":"21541957308-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की निगरानी में बांटा गया पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की निगरानी में बांटा गया पेट्रोल
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के एक पंप पर रविवार सुबह पेट्रोल पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल पंप पहुंच गए। पंप पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान तैनात करने पड़े। पुलिस निगरानी में ही पेट्रोल बांटा जा सका।
दिवाली पर ईंधन के टैंकरों के पिथौरागढ़ नहीं पहुंचने से शनिवार को नगर के तीन पंपों पर पेट्रोल समाप्त हो गया था। इस पर अधिकतर वाहन चालकों को पंपों से खाली लौटना पड़ा था। कई दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल के लिए एक पंप से दूसरे पंप पर भटकते रहे। रविवार को हाइडिल गेट के सामने स्थित एक पंप में पेट्रोल पहुंचा।
इसके बाद पंप पर दोपहिया वाहनों और कारों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सड़क से पंप तक वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण पेट्रोल पंप के बाहर जाम लगने की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित किया। पूरे दिन पेट्रोल पंप में यही स्थिति बनी रही। उधर, दो अन्य पंपों में पेट्रोल समाप्ति का बोर्ड लगा रहा।
विज्ञापन
रसोई गैस के लिए भी उपभोक्ताओं ने लगाई कतार
पिथौरागढ़। दीपावली मनाने गांव गए लोगों के लौटने के बाद नगर में रसोई गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। रविवार को सभी सिलिंडर वितरण केंद्रों में उपभोक्ताओं ने लाइन लगाकर सिलिंडर प्राप्त किए। गैस सिलिंडर के लिए कई उपभोक्ता सुबह ही खाली सिलिंडर लेकर सेंटरों में पहुंच गए थे। टकाना में उपभोक्ताओं की खासी भीड़ जुटी रही।