फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दिवाली में सिमलगैर, नयाबाजार व सुभाष चौक में बंद रहेगा यातायात

दिवाली में सिमलगैर, नयाबाजार व सुभाष चौक में बंद रहेगा यातायात

Mon, 05 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
दिवाली में सिमलगैर, नयाबाजार व सुभाष चौक में बंद रहेगा यातायात
डेमो - फोटो : डेमो
पिथौरागढ़। दिवाली पर पिथौरागढ़ नगर के सिमलगैर बाजार, नयाबाजार, पुराना बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक पर यातायात बंद रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए इन सभी स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सात नवंबर तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। दीपावली पर्व में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पिथौरागढ़ बाजार में पहुंचते हैं। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहकों के पहुंचने से नगर की सड़कों और गलियों में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसको देखते हुए पुलिस ने इस बार प्रमुख स्थलों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सिमलगैर बाजार, नयाबाजार, पुराना बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक पर वाहनों का प्रवेश बंद रखा। इससे प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन



सामान की सुरक्षा बरतने की अपील
पिथौरागढ़। एसपी रामचंद्र राजगुुरु ने दीपावली पर्व में खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पर्व के दौरान बाजार में अत्यधिक भीड़ रहती है। इस कारण जेबकतरे और असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। उन्होंने पर्स, पैसे, जेवरात आदि की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या समान की सूचना होने पर नजदीकी पुलिस कर्मी/पुलिस थाने को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed