{"_id":"5bdf289abdec22699a739e1d","slug":"21541351578-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी की फसल के लिए फायदेमंद होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी की फसल के लिए फायदेमंद होगी बारिश
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले भर में शनिवार रात अच्छी बारिश हुई। इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। बारिश होने से बुवाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिले हैं।
जिले का अधिकतर कृषि क्षेत्रफल मौसमी बारिश पर निर्भर है। पिछले कुछ समय से मौसम चक्र बदलने से कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है। समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को बीज भंडारण के लायक भी फसल नहीं मिल पाती है। इस साल रबी की फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। ठीक बुवाई के समय हुई बारिश को गेहूं, जौ एवं मसूर की फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है।
जिले में मौसम की पहली बारिश न्यूनतम छह से अधिकतम 20 एमएम हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि कुछ अंतराल के बाद फिर से बारिश हो तो फसलों की अच्छी पैदावार होगी। प्रगतिशील किसान देवेंद्र सिंह के अनुसार इस साल समय पर बारिश हुई है। आगे भी मौसम मेहरबान रहा तो फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश हुई
पिथौरागढ़- 14 एमएम, गंगोलीहाट- 12 एमएम, बेड़ीनाग- 6 एमएम, डीडीहाट- 13 एमएम, धारचूला- 16.20 एमएम, मुनस्यारी- 20 एमएम।
बारिश रबी की फसल के लिए अच्छी रहेगी। नमी मिलने से गेहूं, मसूर सहित अन्य फसलें जो बोई गई हैं, उनमें जल्दी बीज अंकुरित होंगे। जिन किसानों ने अभी बुवाई नहीं की है, उनके लिए भी यह बारिश अच्छी साबित होगी। 20-25 दिन के अंतराल में अगली बारिश होने पर फसलों के लिए काफी फायदा रहेगा। -अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी पिथौरागढ़।