{"_id":"5b8d6d0142c79210bb58bb75","slug":"21535995137-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन से अंधेरे में है पांच हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन से अंधेरे में है पांच हजार की आबादी
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोला, होकरा और खोयम में 11 दिनों से बिजली नहीं है। इससे क्षेत्र की पांच हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर थल-मुनस्यारी मार्ग पर ककड़ सिंह बैंड में चक्का जाम की चेतावनी दी है।
24 अगस्त को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद विद्युत विभाग के चार पोल रोसाल में बह गए थे। इससे गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उक्त तीनों ग्राम पंचायतें काफी बड़ी हैं। इनमें करीब पांच हजार की आबादी निवास करती है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीण इतने दिनों से अंधेरे में रात काट रहे हैं लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। रात में गांवों में जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को विवश होंगे। इस संबंध में यूपीसीएल के जेई मुकेश सिंह ने बताया कि रातीगाड़ में सड़क बंद होने से सामान नहीं ले जाया जा सका। उन्होंने बताया कि अब सड़क खुलने के बाद दो दिन में गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर ली जाएगी।