{"_id":"5b61eea14f1c1bf5498b47db","slug":"21533144737-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन छात्र-छात्राओं में नहीं दिखा पढ़ाई को लेकर उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन छात्र-छात्राओं में नहीं दिखा पढ़ाई को लेकर उत्साह
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के सबसे बड़े कॉलेज एलएसएम महाविद्यालय में पहले दिन छात्र-छात्राओं में पढ़ाई को लेकर खास उत्साह नहीं दिखाई दिया। मौसम खुशनुमा होने के बावजूद कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की संख्या नगण्य रही। अलबत्ता अन्य सेमेस्टरों के बच्चों ने कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई शुरू की।
कॉलेज में प्रवेश का आंदोलन थमने के बाद बुधवार से कक्षाओं का नियमित संचालन होना था। महाविद्यालय के सभी कक्षों को दस बजे से पहले ही खोल दिया गया। प्राध्यापक भी नए छात्र-छात्राओं से परिचय और विषय पढ़ाने को लेकर कक्षों में पहुंच गए। छात्र-छात्राओं के नहीं आने से उन्हें मायूसी हुई। बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिए बच्चे कहीं नजर नहीं आए। अलबत्ता बीकॉम के कुछ छात्र जरूर दिखे।
प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि एमए, एमएससी और एमकॉम के अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम के तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित महाविद्यालय पहुंच पढ़ाई शुरू करने का अनुरोध किया है।