{"_id":"5a81de3f4f1c1b5e6e8b4da1","slug":"21518460479-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीएसबी मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता अभियान के तहत वड्डा बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से वड्डा बाजार होते हुए मूनाकोट ब्लॉक मुख्यालय में समाप्त हुई। स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह पर स्वनिर्मित कूड़ेदान स्थापित किए।
विद्यार्थियों ने तख्तियों में नारे लिखकर स्थानीय लोगों से इलाके को साफ रखने की अपील की। कहा कि किसी भी दशा में पॉलिथीन का प्रयोग न करें और कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। सड़क पर या फिर नालियों में कूड़ा फैलाने से गंदगी बढ़ती है। इस अवसर पर विद्यालय में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में विद्यालय की संचालिका दीपिका महर ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और बच्चों से अपील की कि वह स्वयं को साफ रखें और अपने आसपास के पर्यावरण को भी नुकसान होने बचाएं । विद्यार्थियों ने पर्यावरण को साफ रखने और पौधरोपण के जरिए पूरे क्षेत्र में हरियाली रखने का संकल्प लिया। स्थानीय व्यापारियों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।