{"_id":"5a6dfe924f1c1b93268b6e75","slug":"21517158034-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और युवक रहस्यमय ढंग से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और युवक रहस्यमय ढंग से लापता
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/थल। टकाना कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग त्रिलोक राम 26 जनवरी से घर से लापता हैं। उनके दामाद बद्रीप्रसाद ने बताया कि कई जगह खोजबीन करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। परिवार के लोग बुजुर्ग के लापता होने से परेशान हैं।
वहीं, थल का मालाझूला गांव निवासी गोपाल सिंह (28) रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। पिता सुरेश सिंह चौहान की ओर से थाने में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गोपाल सिंह मुंबई में नौकरी करता है। वह नौ जनवरी को मुंबई से घर के लिए चला और दस दिन बाद 19 जनवरी को अपनी ससुराल नाचनी पहुंचा। ससुराल में वह तीन दिन रहा और अपने गांव मालाझूला जाने की बात कहकर 22 जनवरी को वहां से निकल गया। तब से उसका कहीं पता नहीं है।
परिवार के लोगों ने उसकी कई जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बताया गया कि गोपाल की चार साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बच्चा है। पत्नी और बच्चा ससुराल में रहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गोपाल की खोजबीन शुरू कर दी है।