{"_id":"5a6cb4f74f1c1b9f268b6a14","slug":"21517073655-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्चुला के नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दार्चुला के नवनिर्वाचित विधायक का अभिनंदन
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में विधायक चुने गए ग्येल्बो बोरा का शनिवार को कई संगठनों ने अभिनंदन किया। 50 वर्षीय बोरा अविवाहित हैं और वह रं कल्याण संस्था के केंद्रीय उपाध्यक्ष हैं। मूल रूप से नेपाल के छांगरू निवासी बोरा ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच आवागमन को और सुगम बनाने के लिए नए पुलों का निर्माण जरूरी है। इसके लिए वह नेपाल सरकार के सामने प्रस्ताव रखेंगे।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते बोरा ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच व्यापार गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब 130 किलोमीटर की इस सीमा पर नए झूलापुल बनाए जाएं। उन्होंने रं कल्याण संस्था की वार्षिक आमसभा के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। बोरा का यहां पहुंचने पर छलिया दल के साथ स्वागत हुआ।
रं संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने उनके समर्पण, समाजसेवा की तारीफ की। रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष महिमन सिंह गर्ब्याल, उत्तराखंड शासन के पूर्व सचिव चंद्र सिंह नपलच्याल, अजय नबियाल, दरबान सिंह गर्ब्याल, धारचूला शाखा के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल आदि ने विधायक का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
महिला मंगल दल कुटी, गर्ब्यांग, नाबी, रौंगकांग के सदस्यों ने भी नेपाली विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन देवकृष्ण फकलियाल, राम सिंह ह्यांकी एवं राजू नबियाल ने किया। इस अवसर पर सुंदर बोनाल, दौलत फकयिलाल, नरेंद्र पतियाल, कुसुम गर्ब्याल, भागेश्वरी, प्रभा नपलच्याल, हरीश गुंज्याल, मोहन तत्वाल आदि उपस्थित थे।