{"_id":"5a5102794f1c1bd3178b54b7","slug":"21515258489-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 130 बाहरी लोगों का सत्यापन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 130 बाहरी लोगों का सत्यापन किया
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने नगर के होटलों, रेस्टोरेंटों, फेरी लगाने वाले, कबाड़ का काम करने वाले 130 लोगों का सत्यापन किया है। जिन लोगों के पास कोई आईडी नहीं मिली है, उनको एक सप्ताह के भीतर यह प्रमाण जमा करने को कहा गया है।
उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा के नेतृत्व में नगर के एक दर्जन से अधिक होटलों, रेस्टोरेंटो, दुकानों में काम करने वालों, घरों में काम करने वाले नौकरों, किराएदारों, फेरी लगाने वालों, कबाड़ एकत्र करने वालों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। अब तक कुल 130 लोगों का सत्यापन हो चुका है। इनमें ज्यादातर नेपाल, बिहार, यूपी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अब बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में नहीं रहने दिया जाएगा।
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ऐसे व्यक्ति से जानकारी हासिल करेगी। यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन किए गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचता मिले तो उसके बारे में भी जानकारी दें। व्यापार संघ समेत कई संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है।